Food

माली बने कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव

माली बने कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव 

बालोतरा- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा विभाग (ओबीसी) के प्रदेश सचिव पद पर मूलाराम माली को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजयसिंह यादव की अनुशंसा पर जसोल निवासी मूलाराम सांखला माली को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। मूलाराम माली हमेशा से ही पार्टी में सक्रियता के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि मूलाराम माली की कुशल सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया। जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठनात्मक रूप से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। साथ ही माली आगामी चुनाव में संघठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। माली हमेशा सक्रियता के साथ कार्य करते है। मूलाराम सांखला माली जसोल को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बालोतरा सहित प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ओर स्वागत किया गया।